सदानंद सोसायटी में पुराने पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों तरफ से मामला दर्ज

Newzo
Newzo - News Editor
1 Min Read

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सदानंद सोसायटी गंगानगर में पुराने विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के परिवार आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। पुलिस को दी गई शिकायत में पहले पक्ष के सुमित दुबे ने बताया कि चार दिन पहले पड़ोसी नंदू के साथ गाड़ी पार्किंग को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर मंगलवार को नंदू ने दोबारा झगड़ा किया और पत्थर मारकर सुमित के सिर पर चोट पहुंचा दी। जब सुमित का भाई अमित दुबे और अन्य परिजन बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। वहीं दूसरी तरफ से आकाश गिरी ने पुलिस में जवाबी रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पड़ोसी सुमित दुबे और अमित दुबे ने उनके घर पर आकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उनकी दीदी आराधना और मां ममता गिरी के साथ भी हाथापाई की और घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

8

Share This Article