सूरज के तीखे तेवरों से तपा जबलपुर, शाम की हल्की बारिश के बाद अब बढ़ेगी भारी उमस

Newzo
Newzo - News Editor 37 Views
2 Min Read

जबलपुर। मौसम विज्ञान कार्यालय जबलपुर द्वारा 27 मई 2026 को जारी दैनिक मौसम विवरण के अनुसार जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। आज शहर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। आगामी दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान में जबलपुर जिले में तीव्र ऊष्ण लहर यानी लू चलने की आशंका जताई गई है, जिससे आने वाले समय में तेज धूप के साथ उमस लोगों की परेशानी और बढ़ाएगी।

​आद्रता और हवाओं की स्थिति से बढ़ी बेचैनी

​जबलपुर में आज दिनभर मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिले। दोपहर के समय जहां तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया, वहीं हवा में आद्रता का स्तर 036 से 047 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रही और इसकी रफ्तार 6 किमी प्रति घंटे मापी गई। यद्यपि आज शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कुछ समय के लिए आंशिक गिरावट दर्ज की गई और लोगों को मामूली राहत मिली, लेकिन हवा में मौजूद नमी और उच्च तापमान के कारण आने वाले दिनों में उमस का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ेगी।

​पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक तपिश

​मौसम विज्ञान कार्यालय के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो इस साल गर्मी का असर पिछले वर्ष के मुकाबले कहीं ज्यादा देखा जा रहा है। गत वर्ष आज के दिन का तापमान 38.5 और 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसकी तुलना में इस वर्ष दिन और रात दोनों के तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल आज के दिन की वर्षा 000.0 और 018.8 मिमी थी, जबकि आज वर्षा 000.0 और 033.7 मिमी रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नागरिकों को तेज लू से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए।

Share This Article
error: This Content is protected !!