डिंडौरी में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरी पिकअप

जबलपुर। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला अंतर्गत शहपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर स्थित बमबम नाला के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 12 फीट गहरे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में वाहन में सवार आनाखेड़ा (विक्रमपुर पुलिस चौकी) निवासी 22 वर्षीय रुद्र प्रताप पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता लामू सिंह पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे पिकअप संख्या एमपी 20 जीबी 4852 से जबलपुर सब्जी खरीदने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला।
भारी मशक्कत के बाद जेसीबी से निकाला गया बाहर
हादसे की गूंज सुनते ही आसपास के लोग और शहपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पिकअप वाहन नाले में इस कदर फंस गया था कि घायल और मृतक को सामान्य तरीके से बाहर निकालना नामुमकिन था। पुलिस ने तुरंत मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला गया। लामू सिंह पाटिल को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने रुद्र प्रताप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है।
सब्जी लेने बाजार जा रहे थे पिता-पुत्र
विवेचक एएसआई नंदकिशोर झारिया ने बताया कि घायल लामू सिंह और उनके दिवंगत बेटे रुद्र प्रताप का परिवार सब्जी व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। वे विक्रमपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाते थे। इसी सिलसिले में वे जबलपुर थोक मंडी से सब्जी लेने जा रहे थे, तभी सुबह के वक्त यह हादसा हो गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद से आनाखेड़ा गांव और पीड़ित परि
