
जबलपुर। भोपाल के चर्चित ट््विशा शर्मा मामले में कानूनी पेचीदगियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अपनी गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई से राहत पाने के लिए हाई कोर्ट में औपचारिक रूप से जमानत अर्जी दाखिल की है। इस हाई प्रोफाइल मामले में स्थानीय अदालत की भूमिका बेहद अहम रही है। भोपाल के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रताप मिश्रा की अदालत ने 25 जुलाई 2026 को उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद अब उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस कानूनी प्रक्रिया के बीच पूर्व जज गिरिबाला सिंह वर्तमान में जेल में बंद हैं और उनकी इस जमानत अर्जी पर जल्द सुनवाई होगी।
