बुजुर्ग बसों को आरटीओ ने दिखाया सीधे ओल्ड एज होम का रास्ता

Newzo
Newzo - News Editor 30 Views
3 Min Read

आईएसबीटी से पाटन-कटंगी रोड पर परिवहन विभाग की छापामार कार्रवाई, मंचा हड़कंप

15 साल पुरानी और बिना टैक्स दौड़ रही 6 बसें आरटीओ की जब्त

जबलपुर। जबलपपुर परिवहन विभाग की टीम ने शहर के आईएसबीटी से कटंगी और पाटन रोड पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा के अनुसार आज 15 वर्ष से अधिक पुरानी स्थायी परमिट पर चल रही और मोटर यान कर का भुगतान न करने वाली बसों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। इस विशेष चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 6 बसों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जब्त की गई गाड़ियों में MP20PA0373, MP20PA0967, MP20PA0242, MP20PA0461, MP20PA0580 और CG04E2948 शामिल हैं। इन सभी बसों को सुरक्षा के लिहाज से परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। विभाग की इस औचक कार्रवाई से अवैध रूप से दौड़ रहे बस संचालकों में हड़कंप मच गया है।

दो प्रमुख मार्गों पर चला सघन चेकिंग अभियान

​सड़क सुरक्षा और सरकारी राजस्व की चपत लगाने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ यह मुहिम सुबह से ही शुरू कर दी गई थी। मुख्य रूप से आईएसबीटी से कटंगी और पाटन की तरफ जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर बसों के दस्तावेजों की जांच की गई। आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जब इन रूटों पर चलने वाली बसों को रोककर उनके रिकॉर्ड खंगाले, तो भारी अनियमितताएं सामने आईं। कई बसें बिना टैक्स चुकाए सड़कों पर धड़ल्ले से यात्रियों को ढो रही थीं, जिससे शासन को सीधे तौर पर आर्थिक नुकसान हो रहा था।

अनफिट बसों को भेजा गया कस्टडी में लिया

​इस कार्रवाई का दूसरा बड़ा निशाना वह बसें थीं जो अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। नियमों के मुताबिक 15 वर्ष से अधिक पुरानी बसों को तय मापदंडों के बिना नहीं चलाया जा सकता, लेकिन इसके बावजूद ये सड़क पर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर दौड़ रही थीं। आरटीओ श्रीमती शर्मा के अनुसार ऐसी 15 साल की समय सीमा पार कर चुकी स्थायी परमिट वाली बसों को रोकने के बाद उनके खिलाफ जब्ती का पंचनामा तैयार कर सभी 6 बसों को जब्त किया गया है।

    Share This Article
    error: This Content is protected !!