रोटरी क्लब जबलपुर ग्रेटर: वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम चुनी गई,अजय-असगर अली को मिला दायित्व

Newzo
Newzo - News Editor 73 Views
1 Min Read

जबलपुर। जबलपुर के प्रतिष्ठित सेवा संस्थान, ‘रोटरी क्लब जबलपुर ग्रेटर’ में वर्ष 2026-27 के आगामी कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी का निर्वाचन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अजय पाठक को अध्यक्ष और असगरअली ए. तैयब अली को सचिव के रूप में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए चुना है। इस चयन पर रोटरी परिवार के वरिष्ठ सदस्यों व अन्य रोटेरियन्स ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों का आत्मीय अभिनंदन किया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय पाठक और सचिव असगरअली ने अपनी नियुक्ति पर कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए रोटरी के सेवा भाव को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। सदस्यों को पूर्ण विश्वास है कि यह नवाचार युक्त नेतृत्व क्लब की गतिविधियों को नई दिशा और सक्रियता प्रदान करेगा।

Share This Article
error: This Content is protected !!