खाकी पर दाग: जबलपुर में गांजा तस्कर से लूटे 3 लाख, पुलिस ने 71 हजार दिखाकर दबा ली बाकी रकम

Newzo
Newzo - News Editor 58 Views
2 Min Read

जबलपुर। शहर के एक थाने में बीती रात गांजा तस्करी की रकम लूटने और फिर पुलिस द्वारा ही उस मामले को रफा-दफा करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अवैध रूप से गांजे की बड़ी खेप बेची थी, जिससे उसे 3 लाख रुपये मिले थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उस व्यक्ति को घेरकर उसके पूरे 3 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित जब इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लुटेरों को दबोच लिया और लूटी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली। लेकिन खेल इसके बाद शुरू हुआ। पुलिस ने सरकारी रिकॉर्ड में महज 71 हजार रुपये की जब्ती दिखाई। चूंकि पीड़ित का पैसा गांजा बेचने का था, इसलिए पुलिस ने उसे कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर चुप करा दिया और मामला रफा-दफा करने की कोशिश की।

​अवैध कमाई के चक्कर में उलझी पुलिस, महकमे में खलबली

​सूत्रों से मिली इस बेहद संवेदनशील जानकारी के बाद अब पुलिस महकमे के आला अधिकारियों तक पूरी हकीकत पहुंच चुकी है। वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की भनक लग गई है कि गांजा बेचने वाले से हुई लूट की रकम की बरामदगी का सच क्या है और थाने के स्तर पर कितनी बड़ी हेरफेर की गई है। इस पूरे मामले का भंडाफोड़ होते ही प्रकरण में शामिल पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए हैं। थाने के अंदर से लेकर बाहर तक अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। अब हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले 2 दिन के भीतर वरिष्ठ अधिकारी इस भ्रष्टाचार और सांठगांठ के खिलाफ क्या कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करते हैं।

Share This Article
error: This Content is protected !!