जबलपुर:​मां के निधन के बाद लॉकर में रखे जेवर गायब, पुलिस ने नौकरानी के घर से जब्त किया सोना

Newzo
Newzo - News Editor 122 Views
5 Min Read

सूने घर में हाथ साफ करने वाली महिला और बेटे को पुलिस ने दबोचा, पूरा माल बरामद

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में एक वैज्ञानिक के सूने घर से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी करने वाली घरेलू नौकरानी और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वारीघाट एच.आर. आटनेरे, उप निरीक्षक परिणीता बेलेकर, आरक्षक संजय गोस्वामी, प्रधान आरक्षक नेहा दुबे और आरक्षक सौरभ की टीम ने इस अंधी चोरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपी मां ज्योति ठाकुर पति चन्द्रभान सिंह ठाकुर उम्र 55 वर्ष और उसके बेटे यश ठाकुर पिता चन्द्रभान सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी कंचनपुर रेतनाका ग्वारीघाट को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए शत-प्रतिशत सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

​वैज्ञानिक की शिकायत पर जांच शुरू

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया राज्य के स्ट्रेट कॉलेज शहर में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत आस्था नगर ग्वारीघाट निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी माता जी नलिनी द्विवेदी के बीमार होने पर उनके मुंहबोले भाई अमित सुहाने ने उन्हें जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसकी सूचना मिलने पर शिवेंद्र 09/11/25 को जबलपुर आए थे। इलाज के दौरान 16/01/26 को उनकी माता जी का देहांत हो गया। क्रियाकर्म के बाद शिवेंद्र ने मां के बेडरूम की अलमारी के लॉकर में उनके पुराने इस्तेमाली जेवर रखे थे, जिसमें करीब 13-14 तोला सोने के आभूषण और 500 ग्राम चांदी के जेवर शामिल थे। जब वे 10/05/26 को वापस अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे थे, तब लॉकर चेक करने पर सोने के सारे जेवर गायब मिले, जबकि चांदी के जेवर सुरक्षित थे। अज्ञात चोर ने अलमारी का ताला खोलकर बड़ी चालाकी से खाली बॉक्स वापस रख दिए थे। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 207/26 के तहत धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​संदेह के घेरे में आई खाना बनाने वाली महिला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घर में काम करने वाले नौकरों और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ शुरू की। इस दौरान घर में खाना बनाने का काम करने वाली ज्योति ठाकुर की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने जब उसे अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अलमारी से सोने के जेवर चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरों में से कुछ हिस्से को अपने बेटे यश ठाकुर को सुरक्षित रखने के लिए दे दिया था और बाकी के जेवर अपने घर की अलमारी में छिपाकर रखे थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके बेटे यश ठाकुर को भी हिरासत में ले लिया।

​पुलिस द्वारा जेवरों की बरामदगी और गिरफ्तारी

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गया पूरा मशरूका बरामद करने में सफलता हासिल की। आरोपी यश ठाकुर के पास से सोने का 01 हार, 01 पेंडिल और कान का सेट, 01 जोड़ी कान के टॉप्स, 01 मंगलसूत्र और कान का सेट तथा 01 सोने की चैन बरामद की गई। वहीं मुख्य आरोपी महिला ज्योति ठाकुर के कब्जे से सोने की 04 चूड़ियां, 01 पुरानी कटीरी वाली झुमकी, 04 सोने की साड़ी लाख पट्टी, 01 टॉप और 01 सोने की अंगूठी जब्त की गई। पुलिस ने चोरी की गई कुल 20 लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी जब्त कर दोनों आरोपियों को विधि सम्मत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article
error: This Content is protected !!