महाकोशल के 10 हजार गांवों में 5 लाख किसानों को जोड़ेगा किसान संघ

Newzo
Newzo - News Editor 102 Views
2 Min Read

​जबलपुर। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। भगवान बलराम जयंती पूजन से शुरू हुए इस प्रांतीय सत्र में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रधानमंत्री एमएसपी कमेटी सदस्य प्रमोद कुमार चौधरी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल, प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, संगठन मंत्री तुलाराम, मंत्री स्वदेश कोठारी, कोषाध्यक्ष विजय गोटियां, संभागीय संगठन मंत्री पूरन लाल शर्मा और कार्यालय मंत्री आलोक पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। महानगर प्रचार प्रमुख मनोज मिश्रा के अनुसार इस दौरान आगामी सदस्यता अभियान के तहत 10 हजार गांवों में 5 लाख अन्नदाताओं को संगठन से जोड़ने का बड़ा संकल्प लिया गया।

​हक की खातिर अपनी ताकत बढ़ाएं सभी किसान

​कमल सिंह आंजना ने किसानों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि संगठित शक्ति ही कृषि जगत के उत्थान का वास्तविक मार्ग बनाती है। जब तक ग्रामीण अंचल में एकजुटता नहीं आएगी, तब तक अपने अधिकारों की रक्षा संभव नहीं हो सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर विपरीत परिस्थिति में सामूहिक शक्ति के प्रदर्शन के लिए निरंतर सजग रहने का आह्वान किया। मोहन तिवारी ने सत्र के प्रमुख बिंदुओं को साझा करते हुए स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में जिला अभ्यास वर्ग, बलराम जयंती उत्सव, आंदोलन, संगठनात्मक प्रवास और ग्राम समिति गठन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा।

हजार प्रभारियों के जिम्मे रहेगी मंडल स्तरीय रचना

​गजराज सिंह ने आगामी रणनीतिक योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता लक्ष्य को हासिल करने के लिए 10 गांवों का समूह बनाकर मंडल रचना तैयार की जा रही है। 1 हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं को बतौर मंडल प्रभारी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो सीधे चौपालों तक पहुंचकर अन्नदाताओं को जोड़ेंगे। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में संभागीय पदाधिकारी अनुरुद्ध पटेल, सरदार सिंह पटेल, बी एल निगम, हेमंत पटेल, रईस सिंह ठाकुर, जय प्रकाश सिंह और छोटे लाल द्विवेदी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share This Article
error: This Content is protected !!