Midnight drama:शिलालेखों से नाम गायब होने पर कलेक्ट्रेट गेट पर आधी रात तक हंगामा

Newzo
Newzo - News Editor 41 Views
2 Min Read

डिंडोरी। शनिवार की रात प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते और एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम समेत अनेक कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जमीन पर बैठ गए। नेता रविवार को होने वाले जनकल्याणकारी शिविरों और भवनों के लोकार्पण पत्थरों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल न किए जाने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी विश्राम गृह में मौजूद थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और अपर कलेक्टर जेपी यादव की समझाइश का असर नहीं हुआ और नेता कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार रात 11:30 बजे नेताओं ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के बंगले पर जाकर मुलाकात की।

​नाम हटाने पर प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी बातचीत

​कलेक्ट्रेट गेट पर बैठे नेताओं को मनाने के लिए डिंडोरी और बजाग के एसडीएम सहित अपर कलेक्टर मौके पर पहुंचे। नेताओं का साफ कहना था कि वे कोई धरना नहीं दे रहे हैं, बल्कि अपनी बात रखने के लिए सिर्फ जिला प्रमुख से मिलना चाहते हैं।

​वंचित हितग्राहियों के लिए नई समय-सारणी की मांग

​कलेक्टर से बंगले पर हुई मुलाकात में विधायक ने स्पष्ट किया कि संगठन ने सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों की एक सूची तैयार की है। उन्होंने जनहित में शिविरों की समय-सारणी बदलने और कार्यकर्ताओं द्वारा चिन्हित जगहों पर नए सिरे से शिविर लगाने की मांग रखी ताकि अंतिम व्यक्ति को लाभ मिल सके।

Share This Article
error: This Content is protected !!