मेडिकल जगत में सुगबुगाहट: पूर्व अस्पताल संचालक और महिला डॉक्टर की बढ़ती नजदीकियों के चर्चे सरगर्म

Newzo
Newzo - News Editor 49 Views
3 Min Read

अस्पताल संचालन के दौरान शुरू हुआ था दोनों का परिचय

बढ़ता समय कामकाज बंद होने के बाद भी दोनों का साथ वक्त गुजारना चर्चा में

महिला डॉक्टर के पति भी चिकित्सा क्षेत्र में ही दे रहे हैं सेवाएं

जबलपुर। शहर के चिकित्सा जगत के गलियारों में इन दिनों एक नया किस्सा हर किसी की जुबान पर है। चर्चा है कि एक रसूखदार निजी अस्पताल के पूर्व संचालक और एक जानी-मानी महिला डॉक्टर के बीच की नजदीकियां अब केवल पेशेवर नहीं रह गई हैं। सूत्रों के अनुसार, जब उक्त संचालक अस्पताल का प्रबंधन संभाल रहे थे, तब दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ था। अस्पताल का संचालन बंद होने के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते देखा जा रहा है। मेडिकल काउंसिल और डॉक्टरों के निजी सर्कल्स में यह बात तेजी से फैल रही है कि दोनों का एक-दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारना अब महज इत्तेफाक नहीं है।

पति भी हैं इसी पेशे में, कयासों का बाजार गर्म
इस पूरे मामले में सबसे पेचीदा और संवेदनशील पहलू यह है कि महिला डॉक्टर के पति भी चिकित्सा जगत से ही जुड़े हैं और शहर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पति-पत्नी दोनों का एक ही क्षेत्र में होने के कारण यह मामला और भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों और करीबियों के बीच इस बात को लेकर लगातार कानाफूसी हो रही है कि क्या महिला डॉक्टर के पति इस पूरी स्थिति से वाकिफ हैं या नहीं। इसी उलझन और खींचतान के बीच अब सहकर्मियों द्वारा कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

क्या फिर दोहराया जाएगा ‘होटल वाला वो वाकया’?
इस समय मेडिकल सर्कल में सबसे बड़ी चिंता और चर्चा का विषय वह आशंका है, जो कुछ दिनों पहले घटित एक घटना से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व एक स्थानीय होटल में एक अप्रिय वाकया और हाई-प्रोफाइल ड्रामा हुआ था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सहकर्मियों और जानकारों का कहना है जिस तरह से यह सिलसिला आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर डर है कि किसी दिन अचानक दोनों पक्षों के बीच कोई बड़ा टकराव न हो जाए और वही पुराना ‘होटल वाला वाकया’ एक बार फिर सबके सामने न आ जाए। इस संभावित टकराव की आशंका ने इस गपशप को एक गंभीर विवाद के रूप में तब्दील कर दिया है। लोग दबी जुबान में कह रहे हैं कि अगर स्थिति को समय रहते नहीं संभाला गया, तो यह मामला सार्वजनिक रूप से एक बड़े विवाद का रूप ले सकता है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

Share This Article
error: This Content is protected !!