जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का साहू समाज ने किया नागरिक अभिनंदन


जबलपुर। दत्त मंदिर में मध्य प्रदेश तैलिक साहू महिला सभा द्वारा जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन और उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी के सम्मान में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आभा साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में साहू वैश्य नगर सभा के अध्यक्ष राधेश्याम साहू, उदयभान साहू, चौधरी मुकेश साहू, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रीकांत साहू, डॉ पुरषोत्तम साहू, सुधीर साहू, श्रद्धा साहू, रानी साहू, नीतू साहू और दीपक साहू उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों ने विगत दिनों संपन्न अखिल भारतीय कार्यक्रम के सहयोगी सदस्यों श्रीकांत साहू, इंजी मुकेश साहू और अशोक साहू को भी विशेष रूप से सम्मानित किया।
विकास के लिए मनभेद और मतभेद भुलाना जरूरी
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संदीप जैन ने कहा कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जबलपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से वे शहर के हर वर्ग और समाज की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने महिला मंडल द्वारा सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर किए जा रहे उत्थान कार्यों की सराहना की।
सामाजिक संगठन की अद्भुत पहचान और विकास की उम्मीद
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रशांत केसरवानी ने साहू समाज द्वारा मिले इस स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक आभा साहू ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में जबलपुर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा और सरकार की जनकल्यकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
महिला केंद्रित क्विज प्रतियोगिता और सहयोगियों का आभार
इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसके विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरिता, उल्का, नम्रता, शिल्पा, प्रभा, आरती, रंजनी, मंजू, अलका, दीपाली, वंदना, अर्चना, ज्योति, मनीषा, शालिनी, सुषमा, रीता, मीरा, ज्योति, अनिल, प्रदीप, आरएम साहू, सतीश, हरीश, रविशंकर, संदीप, रविकांत, रंजीत, प्रहलाद, धीरज, राकेश और संजय साहू ने सक्रिय योगदान दिया। मंच का संचालन पप्पी सहयोगी ने किया तथा आभार प्रदर्शन रानी साहू द्वारा किया गया।
