जबलपुर:ट्रांसमिशन कंपनी के इंजीनियरों की मेहनत लाई रंग, अपग्रेड हुआ मुख्य सब-स्टेशन

Newzo
Newzo - News Editor 48 Views
3 Min Read

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने जबलपुर के 38 वर्ष पुराने 132 केवी विनोबा भावे सबस्टेशन का रीमॉडलिंग और अपग्रेडेशन कार्य पूरा कर लिया है जिसके तहत उच्च न्यायालय सिविल लाइन्स, रेलवे, कमिश्नर ऑफिस,कलेक्ट्रेट और सिविक सेंटर जैसे अति महत्वपूर्ण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है। इस बड़े उन्नयन कार्य को पूरा करने में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर सी शर्मा कार्यपालन अभियंता नरेंद्र पटेल सहायक अभियंता चेतन यादव और सबस्टेशन सुपरवाइजर आरके श्रीवास्तव ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस पूरी योजना से अब शहर के सबसे अहम प्रशासनिक और सार्वजनिक क्षेत्रों को भविष्य की बढ़ती हुई जरूरतों के मुताबिक अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिलना सुनिश्चित हो जाएगी जिससे किसी भी तकनीकी बाधा से राहत मिल सकेगी निर्बाध रूप से।

​क्षमता बढ़ाने हेतु नए मजबूत कंडक्टर लगाए गए

​इस आधुनिकीकरण अभियान के तहत सबस्टेशन में एक नया 132 केवी डबल सर्किट फीडर बे तैयार किया गया है और साथ ही बस कप्लर भी जोड़े गए हैं जिससे इस पूरे केंद्र की कार्यक्षमता में काफी बढ़ोतरी हुई है। बिजली ले जाने वाले पुराने और कम क्षमता वाले पैंथर कंडक्टरों को हटाकर उनकी जगह पर उच्च क्षमता वाले मजबूत ज़ेबरा कंडक्टर लगाए गए हैं ताकि आने वाले समय में बिजली का लोड बढ़ने पर किसी प्रकार की समस्या न आए। इसके साथ ही दोनों मुख्य पावर ट्रांसफार्मरों की विशेष रिकंडीशनिंग और रीपेंटिंग का काम भी पूरी तरह से संपन्न कर लिया गया है जिससे इन ट्रांसफार्मरों की उम्र और काम करने की क्षमता दोनों में बड़ा इजाफा हुआ है।

​फॉल्ट रोकने के लिए आधुनिक ब्रेकर स्थापित हुए

​विद्युत आपूर्ति हमेशा सुचारू रूप से चलती रहे और सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए सबस्टेशन के भीतर एक नई 132 केवी ऑग्ज़ीलियरी बस का निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक यानी डबल सप्लाई की मुकम्मल व्यवस्था हमेशा उपलब्ध रहेगी। किसी भी तरह की तकनीकी खराबी या फॉल्ट आने पर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए अत्याधुनिक ब्रेकर भी जोड़े गए हैं जो बिना किसी देरी के फॉल्ट को ट्रिप कर देते हैं। इन तमाम विकास कार्यों के पूरे हो जाने के बाद अब यह पुराना केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर जबलपुर के नागरिकों को आने वाले लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के उच्च गुणवत्ता वाली और सुरक्षित बिजली उपलब्ध कराता रहेगा।

Share This Article
error: This Content is protected !!