मढ़ाताल गुरुद्वारे से लापता हुई बच्ची अंशिका दुबे, तलाश में जुटे परिजन

Newzo
Newzo - News Editor 60 Views
1 Min Read

जबलपुर । मढ़ताल गुरुद्वारे से सुबह 7-30 बजे निकली बच्ची अंशिका दुबे रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है, जो काफी समय बीत जाने के बाद भी अपने घर विजय नगर नहीं पहुंच पाई है। विजय नगर निवासी अमित दुबे की सुपुत्री अंशिका के अचानक गायब होने से उनका पूरा परिवार बेहद चिंतित और परेशान है। परिजनों ने अपने स्तर पर हर संभावित स्थान पर बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन अभी तक उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस संवेदनशील मामले में परिजनों ने आम जनता से सहयोग की गुहार लगाई है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी या सुराग मिलता है, तो वे तुरंत उसके पिता अमित दुबे के मोबाइल नंबर 9131164619 पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।

Share This Article
error: This Content is protected !!