मनजीत सिंह को फिर मिली मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की कमान

Newzo
Newzo - News Editor 70 Views
1 Min Read

​जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के आर्ट‍िकल्स ऑफ एसोस‍िएशन की कंडिका 58 (ई) के प्रावधान के तहत मनजीत सिंह को एक बार फिर से कंपनी का प्रबंध संचालक नियुक्त किया है। ऊर्जा विभाग ने 23 मई 2026 को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मनजीत सिंह का यह कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की ति‍थ‍ि से 1 वर्ष की अवध‍ि के लिए मान्य होगा। इस आदेश के बाद बिजली विभाग के प्रशासनिक हल्के में सरगर्मी तेज हो गई है। शासन स्तर पर लिए गए इस फैसले से बिजली उत्पादन कंपनी के कामकाज में निरंतरता बनी रहेगी।

​ऊर्जा विभाग का नया आदेश

​ऊर्जा विभाग ने प्रशासनिक शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नियुक्ति आदेश जारी किया है। मनजीत सिंह के कार्यभार संभालते ही उनका 1 वर्ष का नया कार्यकाल शुरू हो जाएगा। मनजीत सिंह को ऊर्जा विभाग ने मई 2020 में पहली बार इस पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए मई 2023 में उनको दूसरी बार प्रबंध संचालक बनाया गया था।

Share This Article
error: This Content is protected !!