सिविक सेंटर केफेटेरिया पहुंचे जेडीए अध्यक्ष जैन

Newzo
Newzo - News Editor 53 Views
1 Min Read

​विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

​जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन ने शुक्रवार को शाम 5 बजे सिविक सेंटर स्थित केफेटेरिया और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान परिसर की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना और परिसर का सुव्यवस्थित विकास करना है। अध्यक्ष ने केफेटेरिया के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिविक सेंटर शहर का एक प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां आने वाले नागरिकों को हर संभव बेहतर माहौल मिलना चाहिए। इस दौरान प्राधिकरण के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
error: This Content is protected !!