
जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन ने जबलपुर विकास प्राधिकरण में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी की पदस्थापना कर दी है। सागर जिला पंचायत के सीईओ पद पर पदस्थ 2020 बैच के युवा आईएएस अधिकारी विवेक के.व्ही. को जबलपुर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोहन वेद के जाने के बाद से यह महत्वपूर्ण पद रिक्त चल रहा था।
विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
युवा प्रशासनिक नेतृत्व मिलने से संस्कारधानी के बुनियादी ढांचे और रुकी हुई आवासीय व वाणिज्यिक योजनाओं को नई दिशा मिलेगी। लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट्स में प्रशासनिक गतिशीलता आएगी और समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरे हो सकेंगे। इससे आम जनता को समयबद्ध नागरिक सुविधाएं मिलेंगी तथा मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित टाउनशिप एवं सड़क चौड़ीकरण के काम अब तेजी से आगे बढ़ेंगे।
