हत्या या आत्महत्या… रहस्य बन गई ‘शंकर’ की मौत

Newzo
Newzo - News Editor 5 Views
2 Min Read

जबलपुर। कुण्डम थाना क्षेत्र के ग्राम तिलसानी में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ 20 वर्षीय युवक शंकर सिंह परस्ते ने बालाजी प्लांट के पीछे सागौन के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय शंकर अपने पिता मानसिंह के साथ घर पर ही था। बीती रात उसने परिजनों के साथ भोजन किया और सोने चला गया था। सुबह 5 बजे जब मानसिंह ने उसे खेत जाने के लिए पुकारा तो कमरा खाली मिला। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो घर के पास ही पेड़ पर शंकर का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

​घर से गायब बेटा पेड़ पर लटका मिला

​सुबह खेत जाने के लिए जब पिता मानसिंह ने अपने बेटे को आवाज दी तो कमरे में कोई नहीं था। परिजन उसे ढूंढते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित बालाजी प्लांट के पास पहुंचे। वहां सागौन के पेड़ पर शंकर का शव लटका देख चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्यवाही पूरी की। कुण्डम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि 20 वर्षीय युवक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Share This Article
error: This Content is protected !!