वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पूर्व जोनल अध्यक्ष कामरेड हुसैन बख्श का निधन

Newzo
Newzo - News Editor 52 Views
1 Min Read

जबलपुर। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पूर्व जोनल अध्यक्ष तथा जबलपुर मंडल अध्यक्ष कामरेड हुसैन बख्श का 28 जुलाई मंगलवार को निधन हो गया। उनके देहांत के समाचार से रेल कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों में गहरा शोक व्याप्त है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन रेलकर्मियों के हक, सम्मान और भलाई के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया। उनका मार्गदर्शन, मजबूत नेतृत्व और संगठन के प्रति निष्ठा हमेशा सभी साथियों को प्रेरित करती रहेगी। यूनियन के साथियों और कर्मचारियों ने प्रार्थना कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की तथा दुखी परिवार एवं मित्रों को यह कष्ट सहने का साहस देने की प्रार्थना की।

Share This Article
error: This Content is protected !!