तलाक की बात कह रहा था इंजीनियर, सुबह उठकर निगल ली सल्फास,पिता ने लगाया गम्भीर आरोप

Newzo
Newzo - News Editor 43 Views
3 Min Read

डिंडौरी। जिले के किसलपुरी गांव में 30 वर्षीय इंजीनियर सौरभ पाठक ने बुधवार की सुबह सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के पिता सतीश पाठक के अनुसार उनके इकलौते बेटे सौरभ की शादी दिसंबर 2025 में शहडोल जिले के बुढ़ार निवासी अशोक पांडेय की बेटी काजल उर्फ नैना के साथ संपन्न हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही परिवार में तनाव शुरू हो गया था। गत 3 मई को काजल अपने भाई के साथ मायके चली गई थी और वापस आने से साफ इंकार कर दिया था। पत्नी के नहीं लौटने से सौरभ गहरे मानसिक तनाव में था और उसने तलाक की बात भी कही थी पिता से।

​सैर से लौटने के बाद उठाया खौफनाक कदम

​घटना के दिन यानी बुधवार की सुबह करीब 5 बजे सौरभ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकला था। रास्ते में उसने एक स्थानीय दुकान पर रुककर चाय पी और करीब 7:30 बजे वापस अपने घर लौटा। घर लौटने के बाद उसने सबसे पहले अपने कमरे में सो रहे पिता सतीश पाठक को जगाया। इसके बाद उसने अपने पिता के पैर छूकर उन्हें बताया कि उसने जहर खा लिया है। बेटे के मुंह से ऐसी बात सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई और घर में हाहाकार मच गया। परिवार के सभी लोग तुरंत उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस अप्रत्याशित और दिल दहला देने वाली घटना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

​मोबाइल चैट और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

​घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक सौरभ का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी तकनीकी जांच की जा रही है। पति और पत्नी के बीच हुई आपसी बातचीत वॉट्सएप चैट तथा कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी सीडीआर की पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल डेटा से कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इसके अलावा पुलिस परिजन और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पारिवारिक कलह किस स्तर तक बढ़ गई थी। सभी साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
error: This Content is protected !!