गोसलपुर में कूलर में उतरा करंट, 19 साल की अंजली की गई जान

Newzo
Newzo - News Editor 3 Views
2 Min Read

जबलपुर । जिले के सिहोरा अंतर्गत गोसलपुर थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 1 से 1:30 बजे के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां अपने कमरे में सो रही 19 वर्षीय युवती अंजली असाटी की कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई। परिजन गंभीर अवस्था में तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गोसलपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए इस पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

ठंड लगने पर चादर उठाते समय हुआ हादसा

​रात के समय तापमान कम होने से युवती को अचानक ठंड महसूस हुई। वह ओढ़ने का कपड़ा उठाने के लिए अपने बिस्तर से नीचे उतरी। पास में चालू स्थिति में लगे लोहे के कूलर से गुजरते समय उसका शरीर सीधे उसकी धातु से छू गया। विद्युत आपूर्ति चालू होने से युवती जोरदार झटके के साथ फर्श पर अचेत होकर गिर पड़ी।

घर में पसरा मातम, शुरू हुई जांच

​अचानक आई आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और तत्काल मुख्य स्विच बंद किया। इस असमय हुए हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस विद्युत तारों में खराबी व सुरक्षा में अनदेखी सहित अन्य सभी तकनीकी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।

Share This Article
error: This Content is protected !!