जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर ने दिया इस्तीफा

Newzo
Newzo - News Editor 177 Views
1 Min Read

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में हंगामे के बाद टले चुनाव

​जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के अंतर्गत आज मतदान की प्रक्रिया पूरी होनी थी लेकिन सुबह से ही माहौल बेहद गरमाया रहा और भारी हंगामा शुरू हो गया। इस भयंकर गतिरोध और अव्यवस्था के बीच निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना पूरी तरह असंभव हो गया जिसके चलते मतदान को बीच में ही स्थगित कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम और विवाद के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा देने की आधिकारिक घोषणा कर दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मौजूदा हालातों में वे अपनी जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ हैं और इस पूरी घटना की विधिवत सूचना राज्य अधिवक्ता परिषद को भेज दी गई है।

Share This Article
error: This Content is protected !!