डिंडोरी :थाने से गायब युवक छत्तीसगढ़ सीमा के पास जंगल में बेहोश मिला,कई सवाल

Newzo
Newzo - News Editor 69 Views
1 Min Read

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई

डिंडोरी। जिले के शाहपुर थाने से रविवार रात पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर भागा युवक 36 घंटे बाद मंगलवार सुबह 10 बजे गोरखपुर बांध के पास 8 किलोमीटर दूर जंगल में बेहोश मिला। युवक के भाई मुकेश मरावी ने गंभीर हालत में उसे बेशरम की झाड़ियों के बीच खोजा, जहां उसने जहरीली पत्तियां खा ली थीं। परिजनों ने तुरंत उसे डिंडोरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर नितिन देशमुख ने बताया कि मरीज का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बेहद कम है, जिसका प्राथमिक उपचार जारी है। युवक की मां सिंधिया बाई ने बेटे के सुरक्षित मिलने पर राहत जताई है। पूरे मामले में एसडीओपी अजय तिवारी ने बताया कि युवक के होश में आने पर बयान दर्ज होंगे और ड्यूटी पर तैनात लापरवाह पुलिस स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन एसपी कार्यालय भेज दिया गया है।

Share This Article
error: This Content is protected !!