डिप्लोमाधारी कर्मचारियों को उपयंत्री पद देने की मांग

Newzo
Newzo - News Editor 35 Views
2 Min Read

जबलपुर। जबलपुर में कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह पदोन्नति, अवकाश नगदीकरण और योग्यता के आधार पर कार्यभार देने की मांग को लेकर संभागीय आयुक्त के जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में वाहन चालकों को वाहन व वाहन हेल्पर्स को उनकी योग्यता अनुसार जिम्मेदारी देने की बात कही गई है। संघ के पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, सचिव देवेंद्र पचौरी, कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, इन्द्रप्रताप यादव, संध्या पाठक, राजू मस्के, बिपिन शर्मा, राजा राम डहरिया, प्रशांत तिवारी, कमल सिंह सैयाम, बृजेश मिश्रा, राजेश चतुर्वेदी, मनोज गौतम, डॉ. संदीप नेमा और योगेन्द्र मिश्रा शामिल हैं। इन सभी ने पदोन्नति का लाभ और डिप्लोमाधारियों को उपयंत्री पद का प्रभार देने का आग्रह किया है।

​डिप्लोमाधारी स्थल सहायकों को उपयंत्री बनाने पर जोर

​कार्यभारित स्थापना में पदस्थ समयपाल, चौकीदार, माली, वाहन चालक, वाहन हेल्पर, खानसामा, पंप अटेंडेंट, मिस्त्री और स्वीपर को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन, महंगाई भत्ता, शासकीय आवास आवंटन, चिकित्सा सुविधा, जीपीएफ कटौती, अनुकंपा नियुक्ति, क्रमोन्नति, वार्षिक वेतन वृद्धि, उपादान और पेंशन लाभ मिलता है। इन कर्मचारियों का वेतन भी सीधे कोषालय से जारी होता है।

​पूर्व व्यवस्था का हवाला देकर पदोन्नति की मांग

​संस्थान में कार्यरत कुछ स्थल सहायकों और चौकीदारों ने इंजीनियरिंग में पार्ट टाइम डिप्लोमा पूरा कर लिया है। पूर्व में भी ऐसे योग्य कर्मचारियों को उपयंत्री, मानचित्रकार और लिपिक के पदों पर पदोन्नति दी जा चुकी है। इसके अलावा माली, चालक, मिस्त्री और चौकीदारों को भी प्रमोशन मिला है। सरकार से मांग है कि डिप्लोमाधारी कर्मचारियों को उपयंत्री पद पर प्रमोट या अस्थायी प्रभार देकर विभाग के हित में सेवाएं ली जाएं।

Share This Article
error: This Content is protected !!