
जबलपुर। जिले में विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जनशिक्षक पदों की पूर्ति के लिए होने वाली काउंसलिंग की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह काउंसलिंग 05.08.2026 को तय थी, लेकिन जिला पंचायत जबलपुर में सामान्य सभा की बैठक होने के कारण इसे बदला गया है। जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि नए कार्यक्रम के अनुसार यह काउंसलिंग अब 06.08.2026 को डाइट जबलपुर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देश के तहत प्रक्रिया शुरू की गई है।
