शादी का झांसा देकर बैंक कर्मचारी ने युवती से किया दुष्कर्म

Newzo
Newzo - News Editor 32 Views
2 Min Read

​मदन महल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला, धमकी देने का भी आरोप

जबलपुर। इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती करने के बाद एक निजी बैंक के कर्मचारी ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ गलत काम किया और बाद में शादी करने से साफ मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर मदन महल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शिकायत दर्ज कराने पहुंची युवती ने बताया कि मंडला का रहने वाला पंकज झारिया जबलपुर के एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। करीब दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की जान-पहचान और दोस्ती हुई थी। इसके बाद पंकज ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। बीते 23 मार्च को आरोपी पंकज उसे लिंक रोड पर स्थित होटल स्माल टाउन लेकर गया और वहां उसकी मर्जी के बिना उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने उस पर शादी करने के लिए दबाव डालना शुरू किया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने युवती को यह धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Share This Article
error: This Content is protected !!