
जबलपुर। प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ की ओर से आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय, जबलपुर के हिंदी प्राध्यापक प्रो. अरुण शुक्ल का शाल, श्रीफल तथा पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में संघ के संरक्षक डाॅ. कैलाश त्यागी, अध्यक्ष डाॅ. आनंद शर्मा, जिलाध्यक्ष प्राचार्य डाॅ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ. अलकेश चतुर्वेदी, डाॅ. जे.के. गुजराल, डाॅ. ए.सी. तिवारी, डाॅ. राजीव मिश्रा, डाॅ. राजेश शामकुंवर, डाॅ. ज्योति जुनगरे, डाॅ. बघेल, डाॅ. रवि कटारे, डाॅ. बलिराम अहिरवार, डाॅ. रविश तमन्ना ताजिर, डाॅ. जागेश्वर प्रजापति, डाॅ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा, डाॅ. मानवेन्द्र यादव, डाॅ. आनंद तिवारी और डाॅ. विपिन पटेल सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और सहज व्यक्तित्व के धनी
अध्यापन काल के दौरान उन्होंने शोधार्थियों और अध्ययनरत युवाओं को निरंतर सही दिशा दिखाई। अपने सरल, मिलनसार और हँसमुख व्यवहार के कारण वे पूरे शैक्षणिक जगत में खासे लोकप्रिय रहे हैं।
संभागीय अध्यक्ष के रूप में रहा जीवंत संवाद
जबलपुर संभाग के दायित्व का निर्वहन करते हुए उन्होंने प्राध्यापकों के साथ निरंतर आत्मीय व सक्रिय समन्वय बनाए रखा। उनके इस दीर्घकालिक व समर्पित योगदान की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।
