सत्यप्रकाश स्कूल में विज्ञान मेले के दौरान हादसा, एबीवीपी ने किया जोरदार हंगामा

Newzo
Newzo - News Editor 42 Views
1 Min Read

जबलपुर। ग्वारीघाट रोड स्थित सत्यप्रकाश स्कूल में 11 अगस्त को आयोजित विज्ञान मेले में बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां कक्षा 4 के एक मासूम छात्र को बिना सुरक्षा दस्तानों के अत्यधिक ठंडी ड्राई आइस सीधे हाथ में पकड़ा दी गई। इसके संपर्क में आते ही छात्र की हथेली गंभीर रूप से झुलस गई और वह असहनीय दर्द से कराह उठा। हादसे के बाद छात्र की माता मंजू उपाध्याय ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने बात सुनने से साफ इनकार कर दिया। प्रबंधन के इस रवैये के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्कूल परिसर में पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले शिक्षकों और आयोजकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और मान्यता की जांच कराने की मांग रखी गई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदारों पर तुरंत ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे शहर में चक्का जाम और अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

Share This Article
error: This Content is protected !!