देर रात पुलिस अफसर का छीना मोबाइल, कांग्रेस नेता जतिन राज पर एफआईआर

Newzo
Newzo - News Editor 29 Views
1 Min Read

जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई चौक पर 9 अक्टूबर की देर रात करीब 12:40 बजे सड़क पर पंडाल लगाकर रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता जतिन राज और उनके साथी रामेश्वर गिरी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। गश्त कर रहे थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार राज की टीम ने जब आवागमन चालू रखने के लिए पंडाल पीछे करने की समझाइश दी, तब आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए विवाद कर दिया। इस दौरान पुलिस अफसर का मोबाइल फोन छीनकर धमकी भी दी गई, जिसके बाद मौके पर अतिरिक्त पेट्रोलिंग स्टाफ बुलाना पड़ा।

​रात में सड़क पर लगा टेंट हटाने पर विवाद

​सड़क पर लगे अस्थायी ढांचे से देर रात वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई थी। समझाइश देने पर सहयोग करने के बजाय सीधे टकराव की स्थिति बना दी गई। थाने में अपराध क्रमांक 472/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई। पुलिस के उच्च अधिकारी संभावित हंगामे पर नजर रखे हैं।

Share This Article
error: This Content is protected !!