जबलपुर को मिला नया एएसपी, सिहोरा एसडीओपी का खंडवा तबादला

Newzo
Newzo - News Editor 22 Views
2 Min Read

​जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला किया है। जबलपुर जिले में सिहोरा एसडीओपी पद पर पदस्थ वर्ष 2023 बैच के भापुसे अधिकारी आदित्य सिंघारिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा बनाया गया है। इंदौर नगर पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त मनीष भारद्वाज अब जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। रीवा त्योंथर एसडीओपी मनस्वी शर्मा को एएसपी उज्जैन, नागदा सीएसपी विक्रम अहिरवार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 3 भोपाल तथा महिदपुर एसडीओपी जेण्डेन लिंगजर्पा को एएसपी ग्वालियर बनाया है। इसके अलावा वर्ष 1998 बैच के रापुसे अधिकारी घनश्याम मालवीय व वर्ष 2002 बैच की शालिनी दीक्षित सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बने हैं तथा वर्ष 2001 बैच के महेन्द्र तारणेकर शाजापुर के एएसपी नियुक्त हुए हैं।

​गृह विभाग ने पुलिस महकमे में किए बड़े बदलाव

​मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल से अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुआ है। सभी अफसरों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल के तहत संबंधित अधिकारियों को अपने नवीन प्रभार क्षेत्र में तत्काल जॉइनिंग देने को कहा गया है।

Share This Article
error: This Content is protected !!