
जबलपुर। भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी ज्ञापन दिवस के अंतर्गत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। संगठन के महानगर प्रचार प्रमुख मनोज मिश्रा के अनुसार खाद, बीज, बिजली, पानी, न्यूनतम समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान, भावांतर योजना का विरोध और धान की 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी की मांग को लेकर यह प्रदर्शन तय हुआ है। जिलाध्यक्ष रामदास पटेल ने बताया कि जिले भर के ग्रामीण अपने वाहनों के साथ सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी में जमा होंगे। भगवान बलराम के पूजन उपरांत शुरू होने वाला यह मार्च दमोहनाका, रानीताल, यातायात थाना, तीन पत्ती चौक, नौदरा ब्रिज और तैयाबली पेट्रोल पंप मार्ग से घंटाघर पहुंचेगा। वहां केंद्र से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री तथा राज्य के मुद्दों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कृषि उपज मंडी से घंटाघर तक हुंकार भरेंगे
स्थानीय स्तर की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कलेक्टर को अलग से मांग पत्र दिया जाएगा। इस व्यापक आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, संभाग उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, आलोक पटेल, जिला मंत्री धनंजय पटेल और जिला सह मंत्री सुनील पटेल ने पूरी ताकत झोंक दी है।
तहसीलों से हजारों ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर शहर पहुंचेंगे
अभियान की कमान महानगर अध्यक्ष राजकुमार पटेल, उपाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी, शहपुरा तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, मंत्री धरम पटेल, मंझोली तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, पनागर तहसील अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, पाटन तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी, मंत्री रीतेश पटेल, बरगी तहसील अध्यक्ष नीरज उपाध्याय, सिहोरा तहसील अध्यक्ष शैलेश पटेल, कुण्डम तहसील अध्यक्ष सतीश झरिया, अटल पटेल, सुरेश पटेल, शगुनु यादव, गणेश तिवारी, राज किशोर रघुवंशी, जिला प्रचार प्रमुख भारत पटेल, प्रेमचन्द कुर्मी, दिनेश पटेल, मनीष पटेल और राजेश पटेल ने संभाली है। इन सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त कृषकों से समय पर उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया है।
