नर्मदा में समाए महाराष्ट्र के पिता-पुत्र,भड़पुरा घाट पर दर्दनाक हादसा

Newzo
Newzo - News Editor 73 Views
1 Min Read

जबलपुर। जिले के चरगवां थाना अंतर्गत भड़पुरा आश्रम पहुंचे महाराष्ट्र निवासी 34 वर्षीय गणेश पाटिल और उनके 10 वर्षीय पुत्र लकी पाटिल नर्मदा नदी के तेज बहाव में समा गए। आश्रम में दर्शन करने के बाद दोनों भड़पुरा घाट पर स्नान करने उतरे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से बालक गहरे पानी की ओर खिंचने लगा। बेटे को संकट में घिरता देख पिता ने फौरन पानी में छलांग लगाई, परंतु बहाव अत्यधिक तेज होने से वे भी संभल नहीं पाए और देखते ही देखते दोनों आंखों से ओझल हो गए। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और तत्काल पुलिस व स्थानीय प्रशासनिक अमले को घटना की सूचना दी।

​शाम तक नहीं मिला कोई सुराग

​आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय तैराकों ने मोटर बोट तथा जाल की मदद से नदी में व्यापक तलाश अभियान चलाया। कई घंटों की लगातार मशक्कत के बावजूद सूर्यास्त तक दोनों का कोई पता नहीं लग सका। अंधेरा घिरने और पानी में दृश्यता खत्म होने के कारण बचाव कार्य को रोक दिया गया, जिसे अगली सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा।

Share This Article
error: This Content is protected !!