पमरे में पदभार ग्रहण: डॉ. मधुर वर्मा और शशांक गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत

Newzo
Newzo - News Editor 4 Views
2 Min Read

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय व जबलपुर रेल मंडल कार्यालय में प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी आदेशानुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रहे डॉ. मधुर वर्मा को स्थानांतरित कर मुख्यालय में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-2 शशांक गुप्ता को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जबलपुर की कमान सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के इस विशेष अवसर पर वाणिज्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों ने दोनों पदस्थ अधिकारियों का आत्मीय अभिनंदन किया। रेल परिवार ने दोनों अधिकारियों के सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उन्हें नए दायित्वों के निर्वहन हेतु हार्दिक बधाई और मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

रेलवे जनसंपर्क तंत्र को मिलेगी नई गति

​सहकर्मियों ने उम्मीद जताई कि डॉ. मधुर वर्मा के मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेलवे की जनसंपर्क व्यवस्था और सूचना तंत्र को अधिक सक्रियता मिलेगी। उनके समृद्ध अनुभव से मीडिया समन्वय तथा जनसंवाद का दायरा पहले से अधिक मजबूत और पारदर्शी बनेगा।

यात्री सुविधाओं और राजस्व विस्तार पर जोर

​शशांक गुप्ता के पद संभालने से जबलपुर मंडल में यात्री सेवाओं के उन्नयन और वाणिज्यिक राजस्व में उल्लेखनीय प्रगति होने की आशा है। वाणिज्य शाखा के समस्त स्टाफ ने रेल तंत्र की कार्यप्रणाली को नई ऊंचाई पर ले जाने का भरोसा जताया।

Share This Article
error: This Content is protected !!