78% से ज्यादा भरा बरगी बांध, कभी भी खुल सकते हैं गेट,नर्मदा तटों पर 4 फीट बढ़ेगा पानी

Newzo
Newzo - News Editor 3 Views
1 Min Read

जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण इसके जलद्वार कभी भी खोले जा सकते हैं। बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार 14 अगस्त की सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 420.15 मीटर दर्ज किया गया। वर्तमान में बांध अपनी 2492 mcm की उपयोगी जल भराव क्षमता का 78.36% भर चुका है। जलाशय में पानी की आवक 760 क्यूमेक बनी हुई है। मौसम विभाग के बारिश पूर्वानुमान को देखते हुए आगामी 24 घंटे में लगभग 1000 क्यूमेक पानी छोड़ा जा सकता है। गेट खोलने से पहले वायरलेस और व्हाट्सएप ग्रुप से सूचना दी जाएगी, जिससे मां नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फीट पानी बढ़ेगा।

​नदी किनारों से तुरंत सुरक्षित दूरी बनाएं

​बांध में पानी की आवक के अनुसार जल निकासी को घटाया या बढ़ाया जाएगा। कार्यपालन यंत्री ने आम जनता से नर्मदा के घाटों और निचले तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Share This Article
error: This Content is protected !!