पेंशनर्स समाज का भव्य समारोह,जेपी गर्ग बने समाज रत्न

Newzo
Newzo - News Editor 31 Views
3 Min Read

डिंडौरी। मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, प्रांताध्यक्ष डी.पी. दुबे और महासचिव एस.के. स्थापक की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष जे.पी. गर्ग को पेंशनर्स समाज रत्न से विभूषित किया गया। समाज की स्थापना 1985 में डिंडौरी में हुई थी और अब तक यह सम्मान सिर्फ 6 सदस्यों को मिला है। कार्यक्रम में 75 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठजनों समेत के.पी. तिवारी, अशोक अवधिया, डॉ. पी.एस. पंदेल, डॉ. ओ.एस. पंदेल, डॉ. एस.पी. मिश्रा, डॉ. बी.एल. द्विवेदी, एस.डी. बेलिया, चतुर्वेदी, तीरथ प्रसाद साहू, डी.आर. धुर्वे, एन.एस. पटेल, एस.एल. बर्मन, एन.के. शुक्ला, आर.के. पचौरी, पी.एल. झा, ए.के. दाहिया, एच.एस. पाण्डेय, ओ.पी. बरमैया, आर.बी. मिश्रा, रैकवार, कंचन श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, आशा रावत, माला बर्मन, खुर्शीद बेगम, दिगंबर पाराशर, के.पी. पाण्डेय, सुधाकर गोस्वामी, श्याम सिंह धुर्वे, तेजबहादुर सिंह, कृष्ण कुमार बर्मन, मंगल सिंह धुर्वे और महेश पाराशर मौजूद रहे।

​गर्ग की सेवा को दिया गया सम्मान

​समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर की गई। इसके बाद मंचासीन सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल, तिलक और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। संगठन के सचिव एन.एस. पटेल ने प्रगति प्रतिवेदन पढ़कर संस्था के कामों की जानकारी दी। प्रांताध्यक्ष डी.पी. दुबे ने अपने संबोधन में बताया कि यह संगठन बुजुर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। जे.पी. गर्ग को उनकी बेहतरीन कार्यशैली और सक्रियता के कारण यह उच्च सम्मान प्रदान किया गया है, जिससे पूरे जिले के पेंशनर्स में खुशी की लहर दौड़ गई है।

वरिष्ठ नागरिकों का हुआ भव्य अभिनंदन

​इस दौरान जिले के सभी विकासखंडों से आए अध्यक्षों, सचिवों और कोषाध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन सभी वरिष्ठ सदस्यों का विशेष सम्मान हुआ जिन्होंने जीवन के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सरोज गुप्ता, सचिव आशा रावत, संरक्षक माला बर्मन और उपाध्यक्ष खुर्शीद बेगम ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। मंच का कुशल संचालन एन.एस. पटेल और तीरथ प्रसाद साहू ने किया। अंत में सभी लोगों को भोजन के पैकेट बांटे गए और तीरथ प्रसाद साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Share This Article
error: This Content is protected !!