
जबलपुर। शहर के अंतर्गत आने वाले खजरी खिरिया औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े टायर गोदाम के भीतर भयंकर आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक काले धुएं के बादल नजर आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। गोदाम के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
