नया कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत मांगने वाला बिजली कर्मचारी नपा

Newzo
Newzo - News Editor 31 Views
1 Min Read

जबलपुर। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यपालन अभियंता नगर संभाग दक्षिण ने सहायक अभियंता कार्यालय पुरवा में तैनात वरिष्ठ लाइन परिचारक अरुणचंद्र विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारी पर नवीन विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत मांगने और ग्राहकों पर बेवजह अस्थायी कनेक्शन लेने का दबाव बनाने के संगीन आरोप लगे हैं। विभागीय जांच के दायरे में आए कर्मचारी के इस कृत्य से बिजली कंपनी की साख खराब हुई है। निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय कनिष्ठ अभियंता कार्यालय बिलहरी तय किया गया है। आदेश के अनुसार निलंबित कर्मचारी को इस दौरान सिर्फ नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता ही मिलेगा।

​जांच शुरू होने पर बदला कर्मचारी का ठिकाना

​बिजली कनेक्शन के आवेदकों को परेशान करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नया कनेक्शन मांगने वालों से गलत तरीके से रुपयों की मांग की जाती थी। इसके अलावा उन पर जबरन अस्थायी कनेक्शन लेने के लिए बेजा दबाव बनाया जाता था। इस पूरे मामले को लेकर विभाग ने जांच बैठा दी है। निष्पक्ष कार्रवाई के लिए आरोपी लाइन परिचारक को बिलहरी कार्यालय भेज दिया गया है ताकि जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

Share This Article
error: This Content is protected !!