सांसों का उत्सव: जहां सेहत से मिलती है जिंदगी को नई राह

Newzo
Newzo - News Editor 50 Views
2 Min Read

हाई स्कूल रामपुर में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, डाबर और प्रबल आधार संस्था ने बांटे सेहत के उपहार

जबलपुर। 12वेॅ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को एकीकृत शासकीय हाई स्कूल रामपुर में एक भव्य योग शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के बीच “अपनाएं योग रहे निरोग” के संदेश को पूरी तरह सार्थक बनाना था। इस विशेष कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डाबर कंपनी तथा प्रबल आधार सेवा संस्था जबलपुर ने अपनी सराहनीय भागीदारी सुनिश्चित की, जिसके अंतर्गत वहां उपस्थित सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, शाला के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को डाबर के प्रमुख उत्पाद रियल जूस, वाटिका नारियल तेल, हैंड वॉश तथा ग्लूकोज का निःशुल्क वितरण कर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य की राह दिखाई गई।

आयोजन से जगी अच्छी सेहत की नई अलख

​शिविर की शुरुआत सुबह सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दैनिक जीवन में प्राणायाम और आसनों को अपनाने का संकल्प लिया। स्कूल परिसर में आयोजित इस गतिविधि ने लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने की प्रेरणा दी।

​उपहार पाकर खिले बच्चों और पालकों के चेहरे

​योग सत्र की समाप्ति के बाद डाबर कंपनी और सहयोगी सामाजिक संस्था द्वारा स्वच्छता और ऊर्जा बढ़ाने वाली उपयोगी सामग्रियों की किट प्रदान की गई। इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे समुदाय के लिए एक कल्याणकारी कदम बताया।

Share This Article
error: This Content is protected !!