बिना डीजल-डीएपी के कैसे उगेगी फसल, कांग्रेस के साथ गुस्साए किसानों ने सड़क पर किया विरोध

Newzo
Newzo - News Editor 16 Views
2 Min Read

जबलपुर ग्रामीण कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, ग्राम सुनाचर में हुआ मुख्यमंत्री का पुतला दहन

जबलपुर। ग्राम सुनाचर में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव के निर्देश पर राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परमलाल अहिवासी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलखेड़ा के अध्यक्ष दुर्जन पटेल के संयोजन में आयोजित इस पोल खोल हल्ला बोल अभियान के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका। इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनमें गांवों में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, किसानों को समय पर डीएपी खाद और डीजल न मिलना, बड़े पैमाने पर जारी अवैध उत्खनन, ग्रामीण क्षेत्रों में पैर पसार चुका जुआ-सट्टा और अघोषित बिजली कटौती शामिल हैं। इस बड़े आंदोलन में मंडलम अध्यक्ष सक्षम ढिमोले, ऋषि पचौरी, राकेश पटेल, देवेंद्र सिंह बिंदु भैया, विनोद नायक, रविन्द्र बर्मन, पुलंदर सिंह, प्रेम पटेल, ममनकू दादा, होरीलाल पटेल, चेनु पटेल, द्वारका मंझल सहित भारी संख्या में ग्रामीण पुरुष और मातृशक्ति मौजूद रही।

​शासन की नाकामियों के खिलाफ फूटा आक्रोश

​प्रदर्शनकारियों ने वर्तमान व्यवस्था को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल का हर वर्ग इस समय बेहद परेशान है। अन्नदाता कहलाने वाला किसान खाद और डीजल की किल्लत से जूझ रहा है, जिससे खेती-किसानी संकट में पड़ गई है। वहीं दूसरी ओर, गांवों का माहौल अवैध शराब की बिक्री और जुआ-सट्टा के कारण पूरी तरह खराब हो चुका है।

​बुनियादी सुविधाओं की किल्लत, बढ़ते अपराध से बढ़ीं मुश्किलें

​क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है, जिसे रोकने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Share This Article
error: This Content is protected !!