जबलपुर में प्रशासनिक फेरबदल: दो थानों के प्रभारी बदले, कई पुलिस अधिकारी रडार पर

Newzo
Newzo - News Editor 58 Views
2 Min Read

जबलपुर। प्रशासनिक कसावट के तहत पुलिस कप्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए दो प्रमुख थानों की कमान नए हाथों में सौंप दी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्य समीक्षा के बाद लाइन में तैनात विपिन ताम्रकार को अधारताल थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि वहां पदस्थ प्रवीण कुमरे को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसी तरह बरेला थाने से प्रशिक्षु आईपीएस शुभम सिंह ठाकुर को हटाकर संगीता सिंह को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

​थानों की कमान में बड़ा उलटफेर

​पुलिस विभाग में कामकाज को सुधारने के लिए थानों के प्रभारियों में यह बदलाव किया गया है। लंबे समय से पुलिस लाइन में मौजूद अधिकारी को अब मुख्य धारा में लाकर जिम्मेदारी दी गई है, वहीं बेहतर प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। इस फेरबदल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

​कड़े तेवर से पुलिस महकमे में खलबली

​आने वाले दिनों में शहर और ग्रामीण इलाकों के कई अन्य थानों में भी प्रभारियों को बदला जा सकता है। पुलिस अधीक्षक लगातार टीआई स्तर के अधिकारियों के कामकाज का आकलन कर रहे हैं। इस समीक्षा के आधार पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को लाइन भेजा जाएगा और लाइन में बैठे सक्षम अफसरों को थानों की जिम्मेदारी मिलेगी।

Share This Article
error: This Content is protected !!