जबलपुर जिला न्यायालय में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया हथियारबंद शख्स,हड़कंप

Newzo
Newzo - News Editor 157 Views
2 Min Read

सजग सिपाही ने प्रवेश करते ही दबोचा, टल गई कोर्ट के भीतर घटना

जबलपुर। जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ओम उपाध्याय ने बुधवार को अदालत परिसर में प्रवेश करते समय एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। आरक्षक ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया और वैधानिक कार्रवाई के लिए ओमती थाना पुलिस को सौंप दिया। सजग जवान ओम उपाध्याय बीते 2 माह के भीतर इसी तरह न्यायालय परिसर से कुल 9 लोगों को धारदार चाकू के साथ पकड़कर ओमती थाना पुलिस के हवाले कर चुके हैं। आरोपी ने अपना नाम बाबू सोनकर बताया है जो घमापुर का रहने वाला है

​बुधवार को जब कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार पर रोज की तरह चेकिंग चल रही थी, तभी एक शख्स अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। वहां मौजूद सजग जवान ने संदेह होने पर उसकी बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक खतरनाक चाकू बरामद हुआ। इसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आरक्षक की इस सतर्कता से अदालत परिसर के अंदर होने वाली संभावित हिंसक घटना समय रहते टल गई। इस कामयाबी के बाद आरक्षक ओम उपाध्याय की कर्तव्यनिष्ठा की हर तरफ सराहना हो रही है। उन्होंने अपनी सूझबूझ से यह साबित किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
error: This Content is protected !!