युवाओं को मंच देने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान, समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं जुड़ेंगी

Newzo
Newzo - News Editor
2 Min Read

जबलपुर। ​मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने संगठन सशक्तिकरण के तहत सोशल मीडिया वॉरियर्स,प्रतिभा एक खोज अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखकों, ब्लॉगर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कला-मनोरंजन जगत की प्रतिभाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को जनहित, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक बड़ा मंच देना है। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष संजय यादव, प्रभारी सीताराम सिलावट, जिला कांग्रेस महासचिव सुकीर्थ त्रिपाठी, प्रवक्ता विवेक यादव, आईटी सेल महासचिव विवेक भोसले, सचिव राजेश पटेल, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष सिहोरा जितेन्द्र पटेल, विधानसभा अध्यक्ष पाटन आयुष राजपूत और विधानसभा अध्यक्ष पनागर रत्नेश पटेल मौजूद रहे। सभी ने युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया।

​युवाओं से मजबूत होगी जनहित की आवाज

​यह अभियान केवल नए सदस्य बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए समाज की सकारात्मक और जागरूक आवाजों को एक साथ लाया जाएगा। वर्तमान समय में देश के लोकतांत्रिक ढांचे और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए युवाओं की भूमिका सबसे जरूरी हो गई है। कांग्रेस पार्टी ऐसे प्रतिभावान युवाओं को आगे लाकर उनकी ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का उपयोग देश और समाज के हित में करना चाहती है।

​ जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू

​इस अभियान के माध्यम से युवाओं को अपनी रचनात्मक सोच को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। बैठक में मौजूद पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रभारियों ने इस अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की है। आने वाले दिनों में इस मुहिम के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को संगठन से जोड़कर जनहित के मुद्दों को सोशल मीडिया पर प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Share This Article