मेडिकल कॉलेज में ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Newzo
Newzo - News Editor 56 Views
2 Min Read

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में अपने पिता के इलाज के लिए आई एक महिला के साथ उसके ही पूर्व परिचित युवक राहुल करसा द्वारा धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति के साथ गढ़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 25 मई 2026 की रात करीब 10 बजे की है, जब महिला अस्पताल परिसर में पानी भरने गई थी। आरोपी ने महिला को पुराने प्रेम संबंधों की बात पति को बताने की धमकी देकर पल्मोनरी बिल्डिंग के पास ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

​अस्पताल परिसर की पल्मोनरी बिल्डिंग के पास डरा-धमकाकर की वारदात

​पीड़िता के पिता 13 मई 2026 को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला अपने पिता की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रुकी हुई थी। इसी दौरान 25 मई को महिला के पड़ोस में रहने वाला राहुल करसा अपनी पत्नी के साथ मेडिकल कॉलेज आया था। रात के समय जब महिला पानी लेने नीचे उतरी, तो राहुल वहां अकेला खड़ा था। उसने महिला को रोककर बातचीत शुरू की और फिर उसे जबरन एकांत में ले गया।

​पुराने संबंधों को उजागर करने की धमकी देकर आरोपी ने दबाया मुंह

​आरोपी राहुल ने महिला को डराया कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसके पति को उनके पुराने प्रेम संबंधों के बारे में सब कुछ बता देगा। इस सामाजिक बदनामी और वैवाहिक जीवन टूटने के डर से महिला सहम गई। आरोपी उसे पल्मोनरी बिल्डिंग के पास ले गया और डरा-धमकाकर गलत काम किया। लोक-लाज के डर से महिला ने शुरुआत में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाई और पति को पूरी बात बताई। गढ़ा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी राहुल को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Share This Article
error: This Content is protected !!