जबलपुर: तेज रफ्तार मेट्रो बस का कहर, स्कूटी सवार महिला की मौत

Newzo
Newzo - News Editor 64 Views
2 Min Read

जबलपुर। गढ़ा कछपुरा ओवरब्रिज पर शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार मेट्रो बस ने स्कूटी सवार 2 महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका का सिर बस के पहिए में फंसकर बुरी तरह कुचल गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह भीषण हादसा दोपहर के समय हुआ जब दोनों महिलाएं स्कूटी से ओवरब्रिज पार कर रही थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मेट्रो बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद एक महिला बस के पिछले पहिए में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​पुलिस की कार्रवाई शुरू

​हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजन और पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की पूरी सच्चाई जानने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Share This Article
error: This Content is protected !!