लग्जरी कार से एक लाख की विदेशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Newzo
Newzo - News Editor 48 Views
2 Min Read

छिंदवाड़ा। आबकारी विभाग की टीम ने कपुर्धा रोड पर देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से करीब 1 लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में टीम ने चौरई निवासी प्रिंस जैन और कामती निवासी अंकित बेलवंशी को गिरफ्तार किया है, जो नागपुर से शराब लेकर जबलपुर के रास्ते भोपाल जा रहे थे। आबकारी विभाग को पहले ही मुखबिर से सूचना मिल गई थी कि नागपुर से एक लग्जरी कार में शराब की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद चौरई के कपुर्धा रोड पर चेकिंग लगाई गई थी। घेराबंदी के दौरान पकड़े गए मुख्य आरोपी प्रिंस जैन ने पूछताछ में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े प्रांजल जैन नाम के एक अन्य व्यक्ति का नाम भी उगला है। इस सफल कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी राजेश सिंघल, आरक्षक सचिन श्रीवास्तव और भारती मरकाम की मुख्य भूमिका रही।

​भारी मात्रा में शराब और कार जब्त

​आबकारी विभाग की टीम ने जब संदेहास्पद कार को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। कार की डिक्की और सीटों के नीचे छिपाकर रखी गई 4 पेटी रॉयल स्टैग, 2 पेटी ऑफिसर्स चॉइस और 2 पेटी मैजिक मोमेंट वोदका जब्त की गई है। बरामद की गई इस शराब की कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। आबकारी विभाग अब आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहा है, ताकि शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी जल्द से जल्द शिकंजा कसा जा सके।

Share This Article
error: This Content is protected !!