जंगल में पत्ते तोड़ने गई 8 साल की बच्ची से दरिंदगी

Newzo
Newzo - News Editor 37 Views
2 Min Read

पिता के पहुंचने पर भागा आरोपी,सिहोरा थाने में मामला दर्ज

जबलपुर। जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी किए जाने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक 8 साल की मासूम बच्ची शुक्रवार के दिन गांव के पास स्थित जंगल में छिवला के पत्ते तोड़ने के लिए गई थी। बच्ची को अकेली देखकर गांव का ही रहने वाला आकाश ठाकुर उसका पीछा करते हुए जंगल की तरफ पहुंच गया। सूनसान जगह देखकर आरोपी ने मासूम बच्ची को जबरन पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों के पीछे ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब बच्ची अपने घर वापस नहीं लौटी, तो उसके पिता को चिंता हुई और वह उसे ढूंढते हुए जंगल की तरफ गए। जंगल में जब पिता अपनी बेटी को आवाज देते हुए झाड़ियों के पास पहुंचे, तो आरोपी आकाश ठाकुर बच्ची को वहीं छोड़कर मौके से भाग निकला। बेटी की हालत देखकर पिता ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए। ग्रामीण और परिजन पीड़ित बच्ची को लेकर तुरंत सिहोरा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Share This Article
error: This Content is protected !!